महावीर इंटरनेशनल : सदस्यता बढ़ाने व नए केंद्र खोलने पर दिया गया जोर
हैदराबाद, महावीर इंटरनेशनल तेलंगाना जोन की बैठक होटल बीकानेरवाला, हैदरगुड़ा में सम्पन्न हुई। तेलंगाना प्रचार प्रसार संयोजिका मधुलिका सुराना ने बताया कि बैठक का आरंभ प्रार्थना से किया गया। तेलंगाना जोन चेयरमैन विनय जांगड़ा ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विनय जांगड़ा ने सभी केन्द्र के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में एक जोन एक विलेज करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जोन में 100 सदस्यों की बढ़ोत्तरी हुई है। बहुत जल्द नए केन्द्र खोलने का प्रयास रहेगा।
सचिव रिपोर्ट राखी बाफना द्वारा प्रेषित की गई। उन्होंने केंद्र में ज्यादा से ज्यादा प्रॉजेक्ट करने की अपील की। गवर्निंग काउंसिल सदस्य व तेलंगाना जोन कोषाध्यक्ष शीतल सांखला ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। जोन संयोजक अंकित चोपड़ा ने बताया कि न्यू वेबसाइट लांज हो रही है। आपकी सभी रिपोर्टिंग वेबसाइट से करनी होगी। गवर्निंग काउंसिल सदस्य व हैदराबाद केन्द्र चेयरमैन विनोद संचेती ने नई पीढ़ी को जोड़ने व सभी केन्द्रां को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
साथ ही ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया पर जोर दिया। कल्पना बरलोटा ने महावीर इंटरनेशनल शशिबाला लूणिया सिलाई केंद्र की जानकारी दी। सिकंदराबाद केंद्र की चेयरपर्सन वीणा ओस्तवाल ने बताया कि ग्रामीण भाग में शौचालय बनाए गए, 1000 सेनेटरी पैड वितरण किए गये और मिड डे मील का वितरण विराजनंद स्कूल में नित्य किया जा रहा है। अतुल्य नारी वीरा केन्द्र की चेयरपर्सन तृष्णा बंबोली ने बताया कि अनाथ आश्रम की लड़कियों का कन्यादान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स में मनाया गया विश्व पार्किंसंस दिवस
सदस्यता वृद्धि व मेंबरशिप ड्राइव पर दिया गया जोर
इसके तहत अभी तक 11 कन्यादान किए गए। साइबराबाद केंद्र के सह सचिव दीपेश ने सदस्यता वृद्धि पर जोर दिया। सचिव विनोद सोलंकी ने बताया कि वीकेंड पर प्रॉजेक्ट करने का प्रयास किया जाएगा। अभ्युदय केंद्र के चेयरमैन आयुष कोठारी ने कहा कि सभी केन्द्र संयुक्त रूप से सेवा कर सकते हैं। मोहित जैन कहा कि मेंबरशिप ड्राइव करना जरूरी है। ऊर्जा केंद्र से रुद्र जैन ने बताया कि वालंटियर बनकर हर केंद्र को सेवा दी जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय निदेशक (मेंबरशिप सेंटर डेवलेपमेंट) सीमा शील कुमार जैन ने बताया कि अपेक्स के 12 नेशनल प्रॉजेक्ट व 55 उप-प्रॉजेक्ट हँ। अपेक्स के प्रोटोकॉल पर सभी को विशेष ध्यान देना चाहिए। हाल में अपेक्स में 50 केन्द्र 6 माह के अंतर्गत खोले गए। अंडमान निकोबार में भी महावीर इंटरनेशनल ने केंद्र खोला है। स्किल डेवलपमेंट संयोजक लोकेश ने बताया कि प्लंबरिंग, स्कूटर रिपेयरिंग आदि का प्रशिक्षण गुड़गांव में दिया जा रहा है।
यह महिला सदस्यों के लिए निशुल्क है। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी संयोजक सुनील कुमार सिंघवी ने गूगल फॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा जोर दिया। नारीशक्तिकरण संयोजिका रेखा बम्बोली ने बताया कि वीएलसीसी का कोर्स कोई भी कर सकता है, जिसमें अपेक्स व केंद्र सहयोग करेगा। प्रचार प्रसार संयोजिका मधुलिका सुराना ने विचार व्यक्त किए। स्वास्थ संयोजक जरीन रांका ने बताया कि सभी केन्द्र ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कैंप का आयोजन करें। थैलीसीमिया, मेडिकल कैंप, ब्लड कैंप में सहयोग किया जा सकता है। अभ्युदय केंद्र सह सचिव तनीषा जैन ने बताया कि कम्युनिटी ग्रुप बनाए जाएँ। उन्होंने सेनेटरी पैड की मशीन स्थापित करने व जागरूकता पर जोर दिया। अवसर पर मोना लुंकड़, मोनिका सुराना, हेतल मेहता, तुषिता तातेड़ की उपस्थिति रही। राखी बाफना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



