शांतिनाथ प्रभु मंदिर में मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक
हैदराबाद, श्री अचलगच्छ जैन संघ हैदराबाद सिटी द्वारा संचालित श्री शांतिनाथ प्रभु मंदिर, काचीगुड़ा में 2625वाँ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव उल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया। संघ के चेयरमैन रमणीक नागड़ा एवं मैनेजिंग ट्रस्टी पोपटलाल छेड़ा ने बताया कि श्री अचलगच्छ जैन संघ हैदराबाद सिटी एवं श्री काचीगुड़ा जैन संघ के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गयी।

कलाप्रभसागरसूरीश्वरजी म.सा., कविन्द्रसागरसूरीश्वरजी म.सा., वीरभद्रसागरसूरीश्वरजी म.सा., सागरसूरीश्वरजी म.सा. के शुभाशीर्वादों से तत्वपूर्णाश्रीजी म.सा., तत्वयशाश्रीजी म.सा., मुक्तिवर्षाश्रीजी म.सा., जितयशाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 4 की निश्रा में प्रभातफेरी बाजे-गाजे के साथ भजन भक्ति करते हुए जिनेश्वरधाम से प्रारंभ होकर काचीगुड़ा चौराहा, भूमन्ना गल्ली, लिंगमपल्ली होते हुए श्री शांतिनाथ जिनेश्वरधाम मंदिर पहुँची।
अवसर पर अल्पाहार की व्यवस्था श्री अचलगच्छ जैन संघ हैदराबाद सिटी एवं श्री काचीगुड़ा जैन संघ द्वारा की गयी। श्री शांतिनाथ प्रभुजी की भव्याती भव्य अंगरचना की गयी। परमात्मा को पधराने का लाभ पुष्पाबेन हीराचंद जैन परिवार, प्रभुजी को पोखने का लाभ लीनाबेन हेमल शाह (मधुराई) को प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें अत्तापुर में उल्लास के साथ मनाई गई राम नवमी
अवसर पर भाजपा नेता सूर्यप्रकाश सिंह, पूर्व पार्षद दिड्डी रामबाबू, रमणीक नागड़ा, हेमांग मोमाया, पोपटलाल छेड़ा, दिनेश गोसर, रिद्धीश जागीरदार, चंद्रकांत नागरदास शाह, अनीश छेड़ा, विकास शाह, अभय शाह, दिलीप ओस्तवाल, पंकज वाणीगोता, राजेश जैन, अमित वेदमेहता, ललित धोका, उपेन्द्र भूरट, सिद्धार्थ जैन, प्रदीप संघवी, योगेश गोसर, पीयूष नागड़ा, विपुल गाला, मणिलाल सावला, नवीन मारू, गुलाब मोता, गिरीश मोता, लहेरचंद लोडाया, जयंत गडा, शान्तिलाल मारू, जया जागीरदार, भावना नागड़ा एवं अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



