महावीर नर्सिंग स्कूल का दीक्षांत व फ्रेशर्स-डे समारोह

हैदराबाद, महावीर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र के महावीर नर्सिंग स्कूल द्वारा स्नातकों का दीक्षांत समारोह व फ्रेशर्स-डे का आयोजन किया गया।

यहाँ मासाब टैंक स्थित महावीर अस्पताल में महावीर नर्सिंग स्कूल के स्नातक समारोह व फ्रेशर्स-डे को बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन मोमबत्ती प्रज्ज्वलन कर किया गया, जो रोगी देखभाल के प्रति नर्सों के समर्पण, करुणा और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

समारोह के दौरान सभी गणमान्य व्यक्तियों ने स्नातक की उपाधि सफलतापूर्वक प्राप्त करने पर सभी छात्रों को बधाई दी और नर्सिंग के नेक क्षेत्र में उनके परिश्रम व लगन की सराहना की। उन्होंने नवीनतम बैच के 30 नव-प्रवेशित छात्रों का स्वागत किया और उन्हें इस पेशे के मूल्यों एवं नैतिकता को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में छात्रों भरपूर सहयोग प्रदान करते हुए गायन, नृत्य प्रदर्शन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे यह उत्सव जीवंत और यादगार बन गया।

यह भी पढ़ें… अपोलो जुबली हिल्स ने रोबोटिक हार्ट सर्जरी में बनाया रिकॉर्ड

महावीर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र के प्रबंधन ने समाज व स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सार्थक योगदान, कुशल नर्सिंग पेशेवरों को तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। समारोह में चेयरमैन महेंद्र कुमार रांका, प्रबंध न्यासी सुशील कुमार संचेती, कोषाध्यक्ष परेश शाह, आरएमओ डॉ. शब्बीर अली, शरत बाबू (एचआर), श्रीनिवास (वित्त नियंत्रक), अनंत स्वरूप (नर्सिंग अधीक्षक), एंजेल (प्रधानाचार्य) और ब्लेसी (उप-प्रधानाचार्य) सहित कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button