माहेश्वरी महिला मंडल दोमलगुड़ा-हिमायतनगर ने किया सुंदरकांड पाठ

हैदराबाद, माहेश्वरी महिला मंडल दोमलगुड़ा-हिमायतनगर द्वारा सुंदरकांड पाठ, वार्षिक साधारण सभा का आयोजन मंजू तापड़िया के निवास पर किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजनी राठी, मंजू लाहोटी एवं अनिल मालपानी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। मंडल अध्यक्ष अरुणा मालपानी ने मंडल की कार्ययोजना और रूपरेखा प्रस्तुत की। मंत्री उर्मिला बंग ने वर्ष 2025-2026 के कार्यकाल की गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया। कोषाध्यक्ष शीला तापड़िया ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

वीणा काबरा द्वारा मुख्य अतिथियों रजनी राठी एवं मंजू लाहोटी का परिचय दिया गया। उपाध्यक्ष डॉ. राजश्री सोनी ने 21 दिन घर-घर ध्यान संकल्प के अंतर्गत मंजू तापड़िया के निवास पर चल रही श्रृंखला के 15वें दिन का उल्लेख करते हुए हनुमानजी की संजीवनी ऊर्जा के साथ स्वास्थ्य एवं सकारात्मकता के लिए ध्यान अभ्यास कराया।

यह भी पढ़ें… श्री राणी सती दादी मंदिर स्थापना दिवस समारोह प्रारंभ

मंडल की नई वेबसाइट का विधिवत शुभारंभ

अवसर पर मंडल की नई वेबसाइट को विधिवत लांच किया गया। वेबसाइट लांच कार्यक्रम संयोजिका श्रद्धा कासट एवं पूजा बंग रहीं, जबकि पहल का सुझाव अनिल मालपानी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक मंत्री भावना बल्दवा ने किया। सहमंत्री मीनाक्षी सारड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अवसर पर श्रद्धा कासट, उर्मिला करवा, किरण बजाज, माधुरी बजाज, मंजू तापड़िया, इंदुबाला लोया, अंजना अट्टल, रजनी बंग, वंदना बंग, शिवरानी बंग, शोभा गांधी, कविता गांधी, प्रमिला लड्डा, कलावती लड्डा, सुष्मिता बजाज, रमा काबरा, डॉ. संध्या कलंत्री, पूनम काबरा, नीता भांगड़िया, शशि पसारी, मंजू पसारी, रचना नावंदर, सरिता गिल्ड़ा, ज्योति भूतड़ा, श्वेता गिल्ड़ा, प्रीति सारड़ा, वीणा काबरा, संगीता मूंदड़ा, सरिता माहेश्वरी, प्रीति झँवर, सपना लाहोटी, राधिका तापड़िया, रेखा डागा, सरोज बजाज, कौशल्या देवी बंग, संतोष तापड़िया, सरला तापड़िया, कीर्ति तापड़िया, कौशल्या तापड़िया, सुनीता तापड़िया, भावना तापड़िया, शिवशंकर तापड़िया, लीला सारड़ा, ममता भंसाली, मयूर कांकानी, दीक्षिता चितलांगिया, काश्वी राठी व अन्य की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button