माहेश्वरी समाज हैदराबाद सिकंदराबाद (महिला विभाग) ने भेंट की दो सिलाई मशीनें

हैदराबाद, माहेश्वरी समाज, हैदराबाद सिकंदराबाद (महिला विभाग) द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को दो सिलाई मशीनें बेगम बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में भेंट की गयीं।

विभाग अध्यक्ष शकुंतला नावंदर एवं संतोष भंडारी द्वारा जारी जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी, सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। एक मशीन लाहोटी परिवार, अत्तापुर द्वारा एवं दूसरी मशीन संस्था की सदस्यों द्वारा प्रदान की गई। अवसर पर तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की अध्यक्ष शोभा डागा, उपाध्यक्ष लीला बजाज को चुने जाने पर संस्था द्वारा उनका शॉल एवं पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मान किया गया।

यह भी पढे़: माहेश्वरी समाज महाराजगंज ने मनायी महेश नवमी

अवसर पर मंजू लाहोटी, प्रेमलता तापड़िया, अनुराधा नावंदर, स्वरूपा मूंदड़ा, सुशीला बजाज, रजनी बाहेती, लीला बजाज, शोभा डागा, सुजाता बंग, उर्मिला राठी, पद्मा बजाज, सुजाता बंग, शांता सारड़ा, कौशल्या तापड़िया व अन्य उपस्थित थीं। अध्यक्ष ने लाहोटी परिवार एवं सभी सहयोगियों का विशेष तौर पर शोभा डागा एवं लीला बजाज का आभार जताया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button