माहेश्वरी सेवा संघ सिकन्दराबाद का होली मिलन समारोह 28 फरवरी को

हैदराबाद, माहेश्वरी सेवा संघ, सिकंदराबाद द्वारा शनिवार, 28 फरवरी को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में पान बाजार स्थित मित्तल चेंबर्स में संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया । अध्यक्ष गोपाल लाल बंग ने सभी सदस्यों का स्वागत कर आगामी होली मिलन समारोह की तैयारियों पर चर्चा की। मंत्री जगदीश दरक ने सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करने का आग्रह किया।

कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा ने दिवाली स्नेह मिलन का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। तत्पश्चात आगामी होली मिलन समारोह बांठिया गार्डन में 28 फरवरी को शाम 7 बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन को सुचारू रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें… 20 फरवरी को गदग में महाराज साहब के दर्शन वंदन का निर्णय

बैठक में राकेश बंग, आदित्य लोया, विष्णुकांत बजाज, श्रीकुमार मोदानी, लड्डू बंग, किशोर अट्टल, नन्दकिशोर मूंदड़ा, वेणुगोपाल जाखोटिया, वीरेंदर सारड़ा, राजेश बल्दवा एवं युवती संगठन की पूनम डागा ने भाग लिया।

Exit mobile version