20 फरवरी को गदग में महाराज साहब के दर्शन वंदन का निर्णय

हैदराबाद, श्री महावीर स्वामी जैन श्वेताम्बर संघ फीलखाना के तत्वावधान में श्री तपागच्छ जैन संघ द्वारा वर्ष 2026 का चातुर्मास आचार्य श्री विमल सागर सूरीश्वरजी आदि ठाणा की निश्रा में कराने को लेकर महावीर भवन में सभा आयोजित की गई। यहाँ मंत्री दिलीप श्रीश्रीमाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभा में आगामी 20 फरवरी को महाराज साहब के दर्शन वंदन हेतु गदग (कर्नाटक) जाने का निर्णय लिया गया।

अवसर पर श्री संघ के मंत्री दिलीप श्रीश्रीमाल, ट्रस्टी मोहनलाल बागरेचा, दौलत राज भोजानी, महेन्द्र कवाड़, संघ के सदस्य अशोक बंदा मुथा, अशोक विनायकिया, महेन्द्र सिंघी, बाबूलाल बागरेचा, जसराज देवड़ा धोका, सुरेन्द्र भंडारी, वीरेंद्र भंडारी, अशोक कवाड़, संजय मांडोत, अशोक बागरेचा, सीए विक्रम, महेन्द्र विनायकिया, धीरज चौधरी, गौतम श्रीश्रीमाल, गौतम बागरेचा, राजेश सोलंकी, धरमीचंद सालेचा, सुरेश भंसाली, विक्रम बंदामुथा, अमृत भोजानी, बाबूलाल गुजर, संदीप भोजानी, मुकेश कोठारी, मुकेश ओस्तवाल, भूपेंद्र ओस्तवाल, संदीप ढेलड़िया, ललित बालड़, विनोद बालड़, अभिषेक भोजानी, हितेश कोठारी, गौतमराज भोजानी, खीमराज बाफना, संजय बागरेचा आदि उपस्थित थे। सभा में चातुर्मास व्यवस्था के लिए मोहनलाल बागरेचा को जिम्मेदारी सौंपी गयी।

यह भी पढ़ें… रेलवे बोर्ड ने किया अखिल रेल हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button