माहेश्वरी युवा समिति ने शुरू की शीतल जलशाला सेवा

हैदराबाद, माहेश्वरी मंडल, हैदराबाद उत्तर के तत्वावधान में गठित माहेश्वरी युवा समिति द्वारा अमीरपेट स्थित जीएचएमसी प्ले ग्राउंड के समीप जनसेवा के उद्देश्य से शीतल जलशाला का शुभारंभ किया गया।

प्रेस विज्ञप्ति में समिति के अध्यक्ष महेश चांडक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में समिति के दोनों संयोजक साईकांत झँवर एवं प्रतीक सारड़ा ने मुख्य भूमिका निभायी। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महेश बैंक के निदेशक पवन लोया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में तेलंगाना राष्ट्र समिति नेता गुलाब सिंह राजपूत की उपस्थिति रही। जलशाला के शुभारंभ उपरांत भक्कड़ परिवार, मनोज मोहता, मनीष राठी, सावित्री देवी मूंदड़ा एवं अन्य सहयोगियों के सहयोग तथा युवा समिति के सदस्यों की सहभागिता से राहगीरों में छांछ वितरित की गयी।

यह भी पढ़ें…आर्थिक स्थिति सशक्त बनाने संस्थागत सुधार ज़रूरी : नवीन मित्तल

अवसर पर माहेश्वरी मंडल हैदराबाद उत्तर के सचिव पवन कुमार पल्लोड़, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष इंदिरा बजाज, सचिव संगीता सोमानी, युवा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत भक्कड़, श्याम बियानी, लक्ष्मीकांत भक्कड़, नवल लड्डा, पवन बियानी, अभिषेक भक्कड़, अजय मूंदड़ा, वरिष्ठ मार्गदर्शक पुरुषोत्तमदास सोनी, गणेश सोनी, संरक्षक समिति के अध्यक्ष गोपाल मंत्री, सचिव रामदेव बियानी, उपाध्यक्ष शेखर केला, सह कोषाध्यक्ष प्रतीक सारड़ा, कार्यकारिणी सदस्य मनीष चांडक, निखिल सोनी, नवनीत मोहता, अक्षय चांडक, साईकांत झँवर, प्रतीक मूंदड़ा, कमल राठी, राज भक्कड़, आशीष माहेश्वरी, लक्ष्य मर्दा, श्याम असावा, लड्डू चांडक, किशन सोनी, श्रीराम मंत्री, गोविन्द मंत्री, जुगल अग्रवाल, वासुदेव काबरा, जितेन्दर अग्रवाल, युक्ता बियानी, मयूर चांडक, कृष्णा असावा व अन्य की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button