माहेश्वरी युवक संघ का भव्य होली डांडिया एवं सम्मान समारोह

हैदराबाद, माहेश्वरी युवक संघ, बेगम बाजार के तत्वावधान में होली पर राजस्थानी डांडिया नृत्य, सम्मान समारोह व ब्रज भाषा की मधुर होरिया (भजन) कार्यक्रम बेगम बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित किया किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माहेश्वरी समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी मदनलाल अट्टल द्वारा भगवान शिव की पूजा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

अवसर पर समाजसेवी मदनलाल अट्टल का सम्मान संघ के अध्यक्ष नारायणदास मालानी, मंत्री राजेश कुमार करवा ने किया। संघ के सदस्य कैलाश नारायण भांगड़िया, कैलाश मंत्री एवं अमित लड्डा का महेश बैंक के निदेशक बनने पर संस्था द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक अनुरूप भूतड़ा का स्वागत किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ढूँढ का कार्यक्रम किया गया।

यह भी पढ़ें… श्री श्याम सत्संग सदन, खाटू में मना बाबा श्याम का भव्य उत्सव

कन्हैयालाल राठी ने किया कार्यक्रम संचालन

संयोजक ब्रजराज अट्टल, श्रीनिवास कांकानी और राजगोपाल राठी द्वारा पार्थ सारड़ा (पुत्र अभिषेक सारड़ा, रिद्धिवक साबू (पुत्र विजय कुमार साबू), प्रमांशु दाहिमा (पुत्र कृष्णा दाहिमा), दिवित डालिया (पुत्र अनुराग डालिया), पार्थ बाहेती (पुत्र सागर बाहेती), गार्विक चांडक (पुत्र अनूप चांडक), आर्क पुरुषोत्तम लोया (पुत्र राहुल लोया), प्रत्यश करवा (पुत्र लोकेश करवा), तप्ति परवाल (पुत्र दर्शन परवाल), उत्कृष्ट तोष्णीवाल (पुत्र विजय कुमार), किमांश सोमाणी (पुत्र नारायणदास सोमाणी) का ढूँढ कार्यक्रम धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल राठी ने किया। डांडिया में प्रथम पुरस्कार हर्षित चोकड़ा को प्राप्त हुआ।

अवसर पर संघ के अध्यक्ष नारायणदास मालानी, मंत्री राजेश कुमार करवा, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर बल्दवा, भोजन संयोजक वसंत कासट, गोपाल बजाज, गोविन्द अट्टल, राजस्थानी होरिया संयोजक दिनेश बंग, हेमंत सारड़ा, डांडिया संयोजक नरसिंग चितलांगी, अजय भंडारी, संस्कार राठी, ढूँढ संयोजक ब्रजराज अट्टल, राजगोपाल राठी, श्रीनिवास कांकाणी, उपाध्यक्ष अमित कुमार लड्डा, सह-मत्री राजगोपाल बाहेती, कार्यकारिणी सदस्य दामोदर दास बंग, गोकुलदास मूंदड़ा, गोविन्द अट्टल, महेश लखोटिया, महेन्द्र बजाज, कैलाश मंत्री, कमल अट्टल, ओम चोकड़ा, अमर जाजू, श्याम दरक, दीपक धूत, हरीश मंत्री, आदित्य राठी, दिनेश बजाज, पवन मंत्री, कमलनयन बजाज, आनंद लोया, माधवदास मूंदड़ा, श्रीनिवास काबरा, पवन डागा, भरत सारड़ा, संस्कार राठी, निखिल राठी, आरव चिंतलांगी, श्रीराम काबरा, सुनील भट्टड़, अर्जुन सारड़ा, संचित चितलांगी, प्रथम काबरा, पीयूष काबरा, रामनिवास सारड़ा, अमित सारड़ा, गोवर्धन सारड़ा, महेश नावंदर, विजय चितलांगी, सागर अट्टल, श्रीगोपाल अट्टल, ब्रिजगोपाल बंग, रामविकास बजाज, पवन बजाज एवं अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

Exit mobile version