तेलंगाना सरकार का बड़ा बयान: पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह स्थिर बनी हुई है। सरकार के अनुसार, सभी रिफाइनरियां सुचारू रूप से काम कर रही हैं और राज्य के सभी जिलों में ईंधन की दैनिक आपूर्ति जारी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराकर अतिरिक्त ईंधन की खरीदारी न करें, क्योंकि इससे अनावश्यक दबाव पैदा हो सकता है।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आम जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है और निरंतर व मजबूत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की गई है।

किसी भी सहायता या जानकारी के लिए सिविल सप्लाई हेल्पलाइन नंबर 1967 भी जारी किया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button