ज्योतिष शास्त्र में पीले रंग को गुरु का कारक माना गया है। गुरु की पूजा से ज्ञान, समफद्धि और भाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में इस दिन गुरु को पीले रंग की चीजें भेंट करें। इस दिन गुरु को पीताम्बर या शॉल उपहार में दें, ऐसा करने से सफलता आपके कदम चूमेगी।
- गुरु को मुंह मीठा कराने चाहते हैं तो इस दिन उनके लिए बेसन के लड्डू, केसर की बर्फी या बूंदी के लड्डू आदि अर्पित करें। इससे आपके जीवन में शांति आएगी।
- माना जाता है कि गुरु को पीले फूल उपहार में देने से आध्यात्मिक भाव जागृत होते हैं।
- गुरु पूर्णिमा को गुरु को केला या कोई मौसमी फल उपहार में दें। ऐसा करने से जातक की आयु और समफद्धि में वृद्धि
- होती है।
- गुरु को भगवद्गीता, रामायण, उपनिषद या कोई अन्य धार्मिक ग्रंथ भी दे सकते हैं। इससे जीवन में शुभता आती है।
- गुरु को पेन, डायरी या नोटपैड जैसी चीजें भी दे सकते हैं, इससे जातक के जीवन में सुख-समफद्धि लौटेगी।
यह भी पढ़ें: छ: प्रकार के सुख मानव को बनाते सौभाग्यशाली
