फिल्म अल्फा की रिलीज को लेकर मेकर्स की दुविधा
अभी कुछ दिन पहले अचानक इस तरह की ख़बरें आईं कि आलिया भट्ट की फीमेल-लीड स्पाई ऐक्शन अपकमिंग फिल्म अल्फा को थिएटर के बजाए सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जायेगा। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन जब इसकी रिलीज को टाल दिया गया, तब फिल्म के ओटीटी पर रिलीज किए जाने की ख़बरों को और बल मिला। शिव रवेल द्वारा डायरेक्ट की गई आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की इस पहली फीमेल स्पाई फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल लीड रोल में हैं।
थिएटर की जगह ओटीटी पर फिल्म को रिलीज किए जाने के बारे में यह तर्क सामने आया कि मेकर्स को लगता है कि चूंकि ये एक फीमेल लीड प्रोजेक्ट है, इसलिए इसे थिएटर के बजाय ओटीटी पर रिलीज करना ज्यादा अच्छा होगा। मेकर्स को लगता है कि ऐसा करने से फिल्म को हाई वैल्यू स्ट्रीमिंग पार्टनर और सिक्योर रेवेन्यू मॉडल मिलेगा, लेकिन जब आलिया भट्ट ने मेकर्स की इस ख्वाहिश का जमकर विरोध करते हुए इसे थिएटर में रिलीज करने के लिए अपने तर्क दिए, तब मेकर्स को इसे फिर से थिएटर में रिलीज करने के बारे में सोचने के लिए मज़बूर होना पड़ा।
अब अल्फा की रिलीज को लेकर एक नया अपटेड सामने आया है, जिसके अनुसार फिल्म की रिलीज में हो रही देरी को लेकर प्रोडक्शन हाउस की ओर से ताजा बयान सामने आया, जिसमें कहा गया था कि फिल्म के वीएफएक्स पर काम पूरा न होने की वजह से रिलीज को टालना पड़ा। फिल्म अल्फा की टीम फिलहाल शूटिंग का आखिरी शेड्यूल पूरा कर रही है और अब इसे अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। प्रोडक्शन हाउस का नया बयान सामने आया है जिसके अनुसार यह फिल्म सिनेमा-फर्स्ट एक्सपीरियंस देने के लिए बनाई गई है। इसलिए, यह प्लान के मुताबिक सिनेमाघरों में ही रिलीज़ होगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



