मल्काजगिरी : दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट बैंक
हैदराबाद, मल्काजगिरी पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों की जान बचाने के उद्देश्य से एक नई शुरुआत करते हुए एक हेलमेट बैंक प्रारंभ किया। मल्काजगिरी के यातायात पुलिस उपायुक्त के. राहुल रेड्डी ने मलकाजगिरी जोन के संगीत चौराहा के पास हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया।



गोपालपुरम थाना परिधि के अंतर्गत आज प्रारंभ किए गए हेलमेट बैंक के जरिए ऐसे दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट दिए जा रहे हैं, जिन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहना है। यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट बैंक के जरिए 24 घंटे के लिए निशुल्क हेलमेट उपलब्ध करवा रही है। हेलमेट लेने वाले वाहन चालकों को चौबीस घंटे के भीतर अपना खुद का हेलमेट खरीदने के बाद बैंक द्वारा दिया गया हेलमेट वापस वापस लौटाना होगा।
यह भी पढ़ें… मारवाड़ी युवा मंच पर्ल महिला शाखा ने विद्यार्थियों में किया आवश्यक सामग्री का वितरण
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राहुल रेड्डी ने बताया कि सड़क सुरक्षा के संदर्भ में वर्ष भर चलाए जाने वाले कार्यक्रम अराइव अलाइव के तहत ही इस नई पहल की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि अगला हेलमेट बैंक बेगमपेट में प्रारंभ किया जाएगा और इस प्रकार धीरे-धीरे शहर के सभी प्रमुख जंक्शनों के पास हेलमेट बैंक को अमल में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हेलमेट पहनकर वाहन चलाने से हम अपनी जन की सुरक्षा कर सकते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



