मल्काजगिरी : फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश

हैदराबाद, मल्काजगिरी की कीसरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फर्जी दस्तावेज, नकली डेथ सर्टिफिकेट और झूठे परिवारिक रिकॉर्ड तैयार कर कीमती जमीनों का अवैध रूप से पंजीकरण करवाने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया।

मल्काजगिरी जोन के पुलिस उपायुक्त सी.एच. श्रीधर ने बताया कि गत 16 और 17 मार्च को के. रामा देवी और एम. माधुरी ने उनकी संपत्तियों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध रूप से ट्रांसफर करने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने क्राइम नंबर 241/2026 और 248/2026 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। इस दौरान विशेष टीमों का गठन करते हुए आरोपियों की धर पकड़ की गयी। पहले मामले मुख्य आरोपी के रूप में के. लिंगय्या गौड़ (एएसआई), प्रवीण रेड्डी, मोडेम संपत और कम्बले दीपा को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में उप्पला वेणु, डोनापति वेंकट रेड्डी, जी. ज्योति और मदानु इनय्या समेत अन्य आरोपी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… मोइनाबाद पुलिस ने दो घंटे के भीतर तलाशा गया लापता बालक

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से साजिश रचकर खाली या विवादित जमीनों को निशाना बनाने का खुलासा किया। इसके लिए नकली डेथ सर्टिफिकेट, फर्जी पारिवारिक रिकॉर्ड और जाली गिफ्ट डीड तैयार कर खुद को असली मालिक या वारिस बताकर संपत्तियों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने की भी जानकारी दी गयी। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और कई फर्जी प्रॉपर्टी दस्तावेज (सेल डीड, गिफ्ट डीड आदि) जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button