मल्काजगिरी की शीटीम ने 181 मनचलों को पकड़ा

हैदराबाद, मल्काजगिरी पुलिस की शी टीम ने महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़खानी करने वाले 181 आरोपियों को पकड़ते हुए परिजनों के सामने उन्हें परामर्श दिया। महिला सुरक्षा विंग की उपायुक्त टी. उषा रानी ने बताया कि 16 फरवरी से 15 मार्च, 2026 के बीच कुल 181 आरोपियों (148 बालिग, 33 नाबालिग) को पकड़ा गया। इस दौरान 223 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें फोन कॉल से छेड़छाड़ (57), सोशल मीडिया के जरिए उत्पीड़न (53) और सीधे शारीरिक उत्पीड़न (113) के मामले शामिल हैं। इस पर पुलिस ने 8 आपराधिक मामले दर्ज किए।

57 छोटे केस और 122 आरोपियों की काउंसलिंग परिजनों की उपस्थिति में की गई। उन्होंने बताया कि टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, स्कूल-कॉलेज और बाजारों में सादी वर्दी में डिकॉय ऑपरेशन चला रही हैं। महिलाओं का पीछा करने या परेशान करने वालों को सबूतों के साथ पकड़कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कुछ मामलों के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि एक निजी कंपनी के कर्मचारी द्वारा महिला सहकर्मी को प्रेमजाल में फंसाकर शोषण, जबरन गर्भपात और आर्थिक ठगी का मामला सामने आया, जिसमें केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें… भारती बिल्डर्स की 17.97 करोड़ की चल व अचल संपत्ति अटैच

मेट्रो में आरक्षित डिब्बे में यात्रा करने पर 6 पुरुषों पर जुर्माना

वहीं एक छात्रा को परेशान करने, फोटो वायरल करने की धमकी देने, एक कंपनी के सीनियर अधिकारी द्वारा महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार और एक विवाहित महिला को ब्लैकमेल करने के मामलों में भी पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की। इसके अलावा एक कॉलेज के पास अश्लील हरकत करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 97 कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें करीब 14,715 लोगों को कानून, अधिकार और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। मेट्रो में चलाए गए डिकॉय ऑपरेशन के दौरान महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में यात्रा कर रहे 6 पुरुषों पर जुर्माना लगाया गया।

पुलिस ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना को बिना डर तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की। एसीपी पी. वेंकटेश्वरलु, इंस्पेक्टर जी. अंजैया सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में परामर्श दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button