Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

मूक-बधिर महिला से बलात्कार करने वाला गिरफ्तार

हैदराबाद, अत्तापुर पुलिस ने मूक-बधिर महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी मो. अखिल (35) को गिरफ्तार कर लिया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजेन्द्रनगर जोन के पुलिस उपायुक्त एस. श्रीनिवास ने बताया कि आरोपी मो. अखिल प्लास्टिक बोतल कंपनी में मजदूरी करते हुए शाही नगर, बारकस, चंद्रायनगुट्टा में रह रहा था। शराब की लत का शिकार मो. अखिल शराब के नशे में आवारा घूमकर लोगों के साथ झगड़ा करता रहता था। इस कारण उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। आरोपी अखिल रजिया मस्जिद, हसननगर, अत्तापुर में रहने वाली अपनी बहन के घर अक्सर जाया करता था। उसकी बहन के घर के निकट ही मूक-बधिर पीड़िता अपने भाई, भाभी और पिता के साथ रह रही थी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने 239 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा

गत 28 मार्च को सुबह 9 बजे पीड़िता की भाभी (शिकायतकर्ता) अपनी पड़ोसन के साथ कुछ कार्य हेतु बंधन बैंक, हसननगर गई थी। इस दौरान पीड़िता घर पर अकेली थी। यह मौका देखकर मो. अखिल घर में घुस गया और पीड़िता के साथ बलात्कार किया। बैंक से लौटी शिकायतकर्ता ने अखिल को पीड़िता के साथ देख लिया। उसके आते ही अखिल अपने कपड़े पहनकर फरार हो गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर अत्तापुर पुलिस इंस्पेक्टर के. नागेश्वर राव ने बीएनएस की धारा 64(2)(एफ)(के) के तहत मामले दर्ज कर आरोपी मो. अखिल को गिरफ्तार कर लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button