मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट बेचने वाला गिरफ्तार

हैदराबाद, खैरताबाद जोन की टास्क फोर्स पुलिस ने खैरताबाद थाना परिधि के अंतर्गत रेलवे गेट एम.एस. मख्ता के पास छापा मारकर मिलावटी अदरक-लहसुन तैयार कर बेचने के मामले का पर्दाफाश किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी व्यापारी महावीर अपार्टमेंट, फतेह सुल्तान लेन, चिराग अली लेन आबिड्स निवासी जसानी इल्यान (21) को गिरफ्तार किया।

छापे के दौरान पुलिस ने आरोपी इल्यान के कारखाने से 4,000 किलो मिलावटी अदरख-लहसन का पेस्ट, जो विभिन्न साइज के डिब्बों में भर कर रखा गया था और ग्राइंडिंग मशीन, 5 किलो हल्दी, 1000 किलो नमक, 20 लीटर एसेटीक एसिड और एक आटो बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी लम्बे समय से मिलावटी अदरख-लहसन पेस्ट तैयार कर उसे स्थानीय बाजार में थोक मात्रा में बेच रहा था। आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए खैरताबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में भीषण सड़क हादसे, पाँच वर्षीय बालक समेत तीन की मौत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button