मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को फांसी दी गई : ईरान

Ad

दुबई, ईरान में जासूसी के आरोपों को लेकर सुरक्षा और खुफिया मामलों में सख्त रुख अपनाया जाता रहा है। हाल ही में, देश की न्यायपालिका ने इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को फांसी देने की पुष्टि की है। इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा और जासूसी से जुड़े विवादों को फिर से उभार दिया है।

ईरान की न्यायपालिका ने बुधवार को कहा कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में देश में एक व्यक्ति को फांसी दी गयी है। न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने मृतक की पहचान कुरुश कीवानी के रूप में की है। ऐसा आरोप हैं कि उसने ‘‘संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और जानकारी’’ मोसाद को उपलब्ध करायी थीं।

यह भी पढ़े : होर्मुज सुरक्षा पर सहमति, पश्चिम एशिया में शांति पर जोर

दुनिया में सबसे अधिक फांसी देने वाले देशों में शामिल ईरान जासूसी के मामलों में दोषी ठहराए गए लोगों को बंद कमरे में सुनवाई के बाद लंबे समय से मौत की सजा देता रहा है। ये ऐसे मामले हैं जहां आरोपी अपने खिलाफ लगे आरोपों का पूरी तरह से बचाव नहीं कर पाते। (एपी)

Exit mobile version