मंचीरियाल: मामूली लापरवाही बनी दो मौतों का कारण

मंचीरियाल, मंचीरियाल जिले के डंडेपल्ली स्थित मेदारिपेट गांव में पेट्रोल पंप के पास काम करते समय 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया।
डंडेपल्ली के सब-इंस्पेक्टर तहसीनुद्दीन ने बताया कि मेदारिपेट निवासी सल्ला लक्ष्मीनारायण और वेलगनूर गाँव का सी. नागराजू छोटा-मोटा काम कर जीवन यापन कर रहे थे।

वे एक व्यक्ति के कहने पर घर निर्माण के लिए लोहे का स्टैंड एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। इसी दौरान वे जिस लोहे के स्टैंड को उठा कर ले जा रहे थे, वह पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से संपर्क में आ गया। करंट लगते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए लक्षेटीपेटा के सरकारी अस्पताल भेज दिया। दोनों एक सीमेंट व्यापारी के यहां काम करते थे।

यह भी पढ़ें… रेस्तराँओं ने छिपाई 408 करोड़ रुपये की बिक्री, हैदराबाद का बड़ा हिस्सा होने का अनुमान

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button