जीएचएमसी आयुक्त से मिले मंदा मकरंद
हैदराबाद, राजेंद्र नगर के जोनल आयुक्त के रूप में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले मंदा मकरंद ने शुक्रवार को जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन से मुख्य कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
राजेंदरनगर में ज़ोनल आयुक्त का दायित्व संभालने पर आयुक्त कर्णन ने मंदा मकरंद को शुभकामनाएँ दीं। दोनों अधिकारियों ने राजेंदर नगर जोन में निर्माणाधीन विकास कार्यों, स्वच्छता तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की। आयुक्त ने जोनल आयुक्त को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा स्वच्छता गतिविधियों को क्षेत्र स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ।
यह भी पढ़ें… पुलिस आयुक्त ने स्टील फ्लाई ओवर के कार्यों का जायजा लिया
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



