मार्च ट्रैवल अलर्ट: कम भीड़, बढ़िया मौसम और परफेक्ट डेस्टिनेशन

अगर आपको घूमने-फिरने का शौक है, तो आप भी अक्सर नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका ढूंढते रहते होंगे। कुछ ऐसी बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए मार्च का महीना परफेक्ट साबित हो सकता है? अगर आप स्ट्रेस को दूर करना चाहते हैं, भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेना चाहते हैं और सुकून-शांति में समय बिताना चाहते हैं, तो आपको इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।
कर्नाटक में स्थित कूर्ग- नेचर लवर्स की जन्नत
अगर आप उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन्स को कई बार एक्सप्लोर कर चुके हैं, तो आप मार्च के महीने में कूर्ग जाने का प्लान बना सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि कर्नाटक में स्थित कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है? आपको बता दें कि कूर्ग घने कॉफी बागानों, बेहद खूबसूरत वादियों, झरनों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। अगर आप नेचर लवर हैं, तो यकीन मानिए आपको ये जगह काफी ज्यादा पसंद आएगी।

एक्सप्लोर कर सकते हैं ऋषिकेश- योग और एडवेंचर का परफेक्ट मिक्स
अगर आप कभी भी ऋषिकेश नहीं गए हैं, तो आप मार्च के महीने में उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वसंत ऋतु यानी मार्च और अप्रैल का महीना ऋषिकेश में घूमने के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। सुबह-सुबह कई श्रद्धालु स्नान करने के लिए पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। यहां पर आपको सुकून और शांति के साथ-साथ एडवेंचर करने का मौका भी मिलेगा। राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश काफी ज्यादा पॉपुलर है।

बेहद खूबसूरत सिक्किम-
क्या आप कभी सिक्किम गए हैं? अगर नहीं, तो इस बार मार्च के महीने में सिक्किम जाने का प्लान बना लीजिए। वसंत ऋतु में फूलों की घाटी और सुखद मौसम, आपके सारे के सारे तनाव को दूर करने का काम कर सकता है। सिक्किम प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध मठों और एडवेंचर के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यकीन मानिए एक बार इस जगह को एक्सप्लोर करने के बाद आप बार-बार यहां पर समय बिताना चाहेंगे।

अंडमान हैवलॉक द्वीप – बीच वाइब्स और टोटल चिल
अगर मार्च की हल्की धूप, नीला आसमान और फ़िरोज़ी पानी आपको बुला रहा है, तो अंडमान का Havelock Island आपकी ट्रैवल लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए। साल के इस समय यहां का मौसम साफ, सुहावना और बीच एक्टिविटीज के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहता है। भीड़ अपेक्षाकृत कम होती है और प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रंग में नजर आती है यानी एकदम पोस्टकार्ड जैसा नज़ारा।

राधानगर बीच पर सनसेट
एशिया के सबसे खूबसूरत बीचों में गिने जाने वाला राधानगर बीच शाम के समय जादू बिखेर देता है। सुनहरी रेत पर बैठकर डूबते सूरज को देखना अपने आप में एक मेडिटेशन जैसा अनुभव है।
स्कूबा डाइविंग
अगर अंडरवॉटर दुनिया देखने का सपना है, तो हैवलॉक आपके लिए बेस्ट स्पॉट है। रंग-बिरंगी कोरल रीफ और मरीन लाइफ आपको दूसरी ही दुनिया में ले जाती है।

स्नॉर्कलिंग
जो लोग डीप डाइव नहीं करना चाहते, उनके लिए स्नॉर्कलिंग आसान और उतनी ही रोमांचक एक्टिविटी है। साफ पानी में मछलियों के साथ तैरने का अनुभव यादगार बन जाता है।
मार्च में यहां कम ह्यूमिडिटी, क्रिस्टल क्लियर पानी और रिलैक्स्ड आइलैंड वाइब्स मिलती हैं। अगर आप सच में शहर की भागदौड़ से ब्रेक लेकर मन को रीसेट करना चाहते हैं, तो हैवलॉक द्वीप एक परफेक्ट स्ट्रेस-बस्टर डेस्टिनेशन साबित होता है।मार्च–अप्रैल पीक सीजन की शुरुआत होती है, इसलिए होटल और वॉटर एक्टिविटीज पहले से बुक कर लें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



