मारक्रम सलामी बल्लेबाज की भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त : बल्लेबाजी कोच प्रिंस
नयी दिल्ली, बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने शनिवार को कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में शीर्ष क्रम में एडेन मारक्रम के लगातार शानदार प्रदर्शन से यह साफ हो गया है कि पारी का आगाज करने का स्थान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान के लिए सबसे उपयुक्त है। मारक्रम ने अपने 75 मैच के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में पारी का आगाज करने से लेकर पांचवें नंबर तक अलग-अलग स्थान पर बल्लेबाजी की है।
टी20 विश्व कप से पहले मारक्रम ने भारत के खिलाफ सीरीज में खुद को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर और नीचे किया और यही सिलसिला एसए20 में भी जारी रहा। लेकिन वह पारी का आगाज करने में सबसे ज्यादा बेहतरीन रहे हैं। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अब तक आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में तीन बार 80 से ज्यादा रन बनाए हैं।
यह भी पढ़े : नबी ने पूरे सत्र में शानदार गेंदबाजी की, लेकिन फाइनल में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए : पडिक्कल
प्रिंस ने रविवार को यहां होने वाले जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने आखिरी सुपर आठ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘उनका सबसे अच्छा स्थान क्या हो सकता है, इस बारे में अलग-अलग राय हो सकती है। वह अलग-अलग जगह पर खेले हैं। लेकिन मेरा हमेशा से मानना रहा है कि पारी का आगाज करना उनका सबसे अच्छा स्थान है। ’’ (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



