मारवाड़ी युवा मंच, ताण्डूर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
हैदराबाद, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, ताण्डूर शाखा द्वारा स्थानीय बालाजी मंदिर के सभागृह में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शाखा के पूर्व अध्यक्ष रामनारायण बूब ने नये अध्यक्ष किशन गोपाल राठी को शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल सारड़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विगत दो वर्षों में सेवा कार्यों की जानकारीी दी और सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
यह भी पढ़े : श्री राजस्थानी नव जागृति मंच एवं महिला मंडल का गणगौर महोत्सव संपन्न
कार्यक्रम में प्रगति समाज के अध्यक्ष मुरलीधर गगरानी, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री एवं प्रान्तीय महामंत्री रोहित अग्रवाल, मनमोहन सारड़ा, किरण सारड़ा की उपस्थिति में नये अध्यक्ष किशन गोपाल राठी, उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अरुण कुमार सारड़ा, मधु सोनी, कार्यदर्शी करण जैन, सहकार्यदर्शी निहार सोमानी, विप्लव सारड़ा, कृष्णा बूब, कोषाध्यक्ष भारत कुमार देवड़ा, पीआरओ दिनेश परताणी, रक्तदान संयोजक अभिषेक अग्रवाल, सहसंयोजक रमाकांत पंडित, मीडिया संयोजक नितिन सारड़ा, अभिषेक सारड़ा, कार्यकारिणी सदस्य अनिल सारड़ा, नितिन सोमाणी, सनी अग्रवाल, बृजमोहन बूब, लक्ष्मीनारायण बूब, आशीष सारड़ा, संजय सारड़ा, निखिल गगरानी, रोहित सोनी, दीपक बूब, अंकित सारड़ा, अभिलाष पंडित, गिरधर परताणी, परामर्श समिति सदस्य सूर्यप्रकाश सोमाणी, मनमोहन सारड़ा, पवन सोनी, संजय सोनी, सुरेश सारड़ा, कुंज बिहारी सोनी, दीपक गगरानी ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम का संयोजन सुनील सारड़ा तथा संचालन अभिषेक सारड़ा ने किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





