कुद्स दिवस प्रदर्शन के दौरान ईरान के चौक पर भीषण विस्फोट

दुबई, ईरान की राजधानी तेहरान के एक चौक पर शुक्रवार को भीषण विस्फोट हुआ, जहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा थे। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।
यह विस्फोट तेहरान विश्वविद्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित फ़िरदौसी चौक पर हुआ, जो कुद्स अथवा यरूशलम दिवस प्रदर्शनों का केंद्र है।विस्फोट का कारण तत्काल ज्ञात नहीं हो सका है। विस्फोट से ठीक पहले इज़राइल ने चेतावनी दी थी कि वह इस क्षेत्र में हमला कर सकता है।
फलस्तीन के लोगों के समर्थन में वार्षिक कुद्स दिवस समारोह के लिए रैलियां शुरू होने से ठीक पहले तेहरान के आसपास भीषण हवाई हमले शुरू हो गए।हमलों के बावजूद, हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने ‘‘इज़राइल मुर्दाबाद’’ और ‘‘अमेरिका मुर्दाबाद’’ के नारे लगाए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



