एमसीडी ने स्कूलों के लिए वेब एप लॉन्च किया , 500 छात्रों को दी छात्रवृत्ति

नयी दिल्ली, दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को अपने 1,500 से अधिक स्कूलों के लिए एक ‘वेब एप्लिकेशन’ शुरू किया, जिससे अभिभावक अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति और गृहकार्य की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे। नगर निगम ने 500 छात्रों को छात्रवृत्ति भी वितरित की।

एमसीडी के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 500 मेधावी छात्रों को एक-एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। अधिकारियों ने बताया कि नई ‘वेब एप्लिकेशन’ के जरिए अभिभावक घर बैठे कक्षा कार्य, गृह कार्य, उपस्थिति और अन्य स्कूल संबंधी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।

स्कूल प्रबंधन को मिलेगा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

यह पहल शिक्षा प्रणाली में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया कदम है। एमसीडी शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा, “इस ‘वेब एप्लिकेशन’ और क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था के जरिए अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति और स्कूल गतिविधियों की निगरानी घर बैठे कर सकेंगे।” बयान के अनुसार, छात्रवृत्ति एक निजी कंपनी द्वारा प्रायोजित की गई है। अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम अपने स्कूलों में शिक्षण परिणाम और छात्र कल्याण में सुधार के लिए ऐसी पहलें जारी रखेगा। (भाषा)

यह भी पढ़ेऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button