महावीर जयंती पर बंद रहेंगी माँस की दुकानें
हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने घोषणा की कि महावीर जयंती पर आगामी 31 मार्च को जीएचएमसी के अंतर्गत आने वाले सभी पशु (मीट एवं बीफ) बूचड़खाने व खुदरा मांस की दुकानें बंद रहेंगी।
यह निर्णय जीएचएमसी की स्थायी समिति के प्रस्ताव के अनुसार तथा जीएचएमसी अधिनियम, 1955 की धारा 533 (ख) के प्रावधानों के तहत लिया गया। जीएचएमसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगर निगम कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना सरकार का बड़ा बयान: पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



