मेदक: बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास

मेदक, मेदक जिले के शिवमपेट में 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवमपेट में मंगलवार की रात कलाकारों द्वारा एक सर्कस कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। पीड़ित बालिका और आरोपी युवक भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब बालिका अकेले अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपी युवक चेगुरी आंजनेयुलु (20) ने कथित रूप से उसके साथ गलत हरकत करने और शारीरिक शोषण का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : नौकरी न मिलने पर खुदकुशी की

बताया गया है कि बालिका के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और युवक को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी और बाद में उसे शिवमपेट पुलिस के हवाले कर दिया।  

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button