मीडिया अकादमी चेयरमैन श्रीनिवास रेड्डी को सेवा विस्तार
हैदराबाद, तेलंगाना मीडिया अकादमी के चेयरमैन के रूप में वरिष्ठ पत्रकार के. श्रीनिवास रेड्डी का कार्यकाल फिर दो वर्ष के लिए विस्तारित किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विशेष आयुक्त एवं विशेष सचिव एच. प्रियंका द्वारा यहाँ जारी आदेश में के. श्रीनिवास रेड्डी के मीडिया अकादमी के अध्यक्ष के रूप में 2 वर्ष के सेवा विस्तार की जानकारी दी गई।
जारी आदेश के अनुसार, सरकार ने के. श्रीनिवास रेड्डी का तेलंगाना मीडिया अकादमी के चेयरमैन के रूप में कार्यकाल 25 फरवरी से दो वर्ष की अतिरिक्त अवधि के लिए बढ़ाने का आदेश दिया है। उनका पारिश्रमिक, सहायक स्टॉफ के वेतन तथा वाहनों के किराये से संबंधित व्यय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निधियों से संबंधित लेखा शीर्षे के अंतर्गत वहन किया जाएगा। नियुक्ति की अन्य शर्तें एवं नियम यथावत रहेंगे।
यह भी पढे़: राजस्व व्यवस्था में सुधार : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



