सरदार पटेल की जयंती मनाने को लेकर हुई बैठक

हैदराबाद, भारत भारती के तत्वावधान में आगामी 31 मई को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने को लेकर सिकंदराबाद स्थित होटल ताज ट्राई स्टार में बैठक आयोजित की गई।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष विनय पत्राले ने बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में चर्चा के दौरान परस्पर सहयोग को जोड़ दिया। बैठक में अध्यक्ष के साथ-साथ संजय गणाठे ने सरदार पटेल के योगदानों की चर्चा की।

अवसर पर बताया गया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रामचंदर राव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। बैठक में महासचिव विरेन्द्र गौड़, रामकृष्णा, विजय सुराणा, आले भास्कर, जसमत पटेल, डॉ. अरुणा, डॉ. मीनाक्षी आदि ने भाग लिया।

यह भी पढे़: दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा की बैठक आयोजित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button