अग्रवाल समाज तेलंगाना की बैठक, विशेष सभा की घोषणा
हैदराबाद, अग्रवाल समाज, तेलंगाना की पूर्व जोन शाखाओं की बैठक का आयोजन होटल अमृतसर हवेली में किया गया। अवसर पर शनिवार, 11 अप्रैल को शाम 7.40 बजे से चिराग अली लेन स्थित होटल रॉयल्टन में विशेष साधारण सभा का आयोजन करने की जानकारी देते हुए शाखाओं के पदाधिकारियों, केन्द्राय समिति सदस्यों, नवगठित समितियों के चेयरमैन एवं परामर्शदाताओं से भाग लेने की अपील की गई।




बैठक में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गोयल, सह-मंत्री सीमा जैन, पश्चिम जोन के समन्वयक मुकुंदलाल अग्रवाल, सभी जोन के प्रमुख सुरेश कुमार टंडन मंचासीन हुए। अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने अपने संबोधन में संस्था की वर्तमान गतिविधियों को लेकर चिंता जताई।
यह भी पढ़ें… उत्कर्ष की नई कार्यकारिणी का गठन, यिन-यांग होगी इस वर्ष की थीम
बैठक में उत्तर जैन के जिला समन्वयक सुनील कुमार चोखानी, दक्षिण जोन की जिला समन्वयक अल्का मिंडा, सेंट्रल जोन जिला समन्वयक अजय तुलस्यान, पूर्व जोन जिला समन्वयक महेन्द्र कुमार अग्रवाल, समाज के प्रमुख कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सुरेश कुमार अग्रवाल दिल्लीवाले, विनय जैन, नवलकिशोर बंसल, सतीश सरायवाला एवं अन्य अग्रबंधुओं ने भाग लिया। नाचारम-मल्लापुर शाखा के केंद्रीय समिति सदस्य प्रतीक नरसरिया ने बैठक का संचालन किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



