दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा की बैठक आयोजित

हैदराबाद, दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा की विशेष बैठक सभा के कार्यालय निर्दोष भवन खैरताबाद में संपन्न हुई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में गत माह में लिए गए निर्णयों तथा पिछली बैठक से आज तक के आय-व्यय की समीक्षा कर अनुमोदन किया गया।

यह भी पढे़: ऑनलाइन गणगौर गीत प्रतियोगिता आयोजित

इसके अतिरिक्त सभा के खातों की लेखा परीक्षा (आडिट) करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. राम कुमार तिवारी ने की। इसमें उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री विजयपाल पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद शुक्ला, आयोजन मंत्री सूर्य प्रकाश शुक्ला, सदस्य महेश अग्निहोत्री, सदस्य राहुल मिश्र, युवा मामले मंत्री जयशंकर प्रसाद तिवारी, व्यवस्था मंत्री दुर्गा प्रसाद मिश्रा, विशेष रूप से आमंत्रित प्रेम सुन्दर शुक्ला, लक्ष्मी नारायण अवस्थी ने भाग लिया। महामंत्री के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button