गोवा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय निवेश ठगी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने दुबई से चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय निवेश धोखाधड़ी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिसने गिरोह के लिए म्यूल बैंक खाते की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी रोनक जगदीश भाई ठक्कर को पांच फरवरी को गोवा के मोपा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। ठक्कर 2024 में अपराध शाखा पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था। म्यूल बैंक खाते ऐसे खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल अपराधी खाताधारक की जानकारी के बिना या कभी-कभी उसकी मिलीभगत से अवैध धन लेन-देन या धनशोधन के लिए करते हैं।

पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि ‘ग्लोब कैपिटल मार्केट लिमिटेड’ के प्रतिनिधि बनकर धोखाधड़ी करने वालों ने उससे 61.72 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को कथित तौर पर एक समूह में जोड़ा गया और एक फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश करने के लिए राजी किया गया।

यह भी पढ़े: 800 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जब शिकायतकर्ता निवेश की गई राशि नहीं निकाल सका और उसे एप्लिकेशन के फर्जी होने का एहसास हुआ, तो उसने पुलिस से संपर्क किया। जांच के दौरान, पुलिस ने फर्जी कंपनियों से जुड़े बैंक खातों में जमा राशि का पता लगाया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) आदित्य गौतम ने बताया कि बाद में धनराशि को विभिन्न राज्यों में फैले कई म्यूल खातों में स्थानांतरित कर दिया गया था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button