काजीपेट को रेलवे डिवीजन बनाने की मांग को लेकर दमरे महाप्रबंधक को ज्ञापन
हैदराबाद, केंद्र सरकार द्वारा वरंगल में निर्मित किए जा रहे अपग्रेडेड रेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए भूमि देने वाले किसानों को रोजगार देने, काजीपेट को रेलवे डिवीजन बनाए जाने आदि माँगों को लेकर पूर्व सांसद बी. विनोद कुमार ने दक्षिण मध्य रेलवे (दमरे) के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव को प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा।
भारत राष्ट्र समिति (भारास) के पूर्व सांसद बोयनापल्ली विनोद कुमार ने पूर्व विधायक आरूरी रमेश तथा वरंगल से संबंधित बीआरएस नेताओं के साथ मिलकर आज दमरे महाप्रबंधक से भेंट की। अवसर पर उन्होंने विभाजन कानून 2014 का हवाला देते हुए बताया कि पूर्व केसीआर सरकार ने 380 करोड़ रुपये मूल्य की 160 एकड़ भूमि भी प्रॉजेक्ट के लिए आवंटित की थी। उन्होंने कहा कि उत्तर-दक्षिण को जोड़ने वाले मुख्य जंक्शन काजीपेट को रेलवे डिवीजन बनाने की पिछले लंबे समय से मांग लंबित है। इसे पूरा करने की माँग पर दमरे महाप्रबंधक ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और बताया कि यह निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा लिया जाता है इसलिए इस मांग से बोर्ड को अवगत करा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें… नवीनीकृत विधान परिषद भवन का उद्घाटन किया सीएम रेवंत रेड्डी ने
इसके अलावा बीआरएस नेताओं ने महाराष्ट्र के लातूर में कोच फैक्ट्री निर्माण के समय स्थानीयों को जो पैकेज दिया गया था उसी तर्ज पर यहां भी पैकेज देने के अलावा काजीपेट में स्किल डेलपमेंट सेंटर की स्थापना करने, जिले में विभिन्न स्थानों पर रेल ओवर ब्रिजों, फुट ओवर ब्रिजों का भी प्रबंध किए जाने की भी मांग की। उन्होंने यूनिट स्थापित करके तेलंगाना के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जीएम को धन्यवाद दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



