फ़ूड आउटलेट्स, हॉस्टल्स, पीजी और कैफे़टेरिया में छोटे हुए मेन्यू

Ad

हैदराबाद, व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कमी की मार से खान-पान के व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित होने शुरू हो गए हैं। शहर के कई हिस्सों को फुड आउटलेट्स के मेन्यू सिलेंडरों की कमी के कारण सिकुड़ गए हैं। यह असर फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट, माधापुर और गाच्चीबावली जैसे आईटी हब में अधिक पड़ा है। यहाँ के फुड आउटलेट चल तो रहे हैं, लेकिन खाने के विकल्प कम हो गए हैं। ये आउटलेट सिर्फ वही चीज़ें परोस रहे हैं जिनमें कम ईंधन लगता है।

कर्मचारियों ने बताया कि लंच के समय कई क़ैफेटेरिया सिर्फ सादा खाना जैसे चावल, दाल और सब्ज़ी ही दे रहे हैं, जिसकी वजह से कई कर्मचारी घर से खाना लाने लगे हैं। कमी से निपटने के लिए फ़ूड आउटलेट्स ने एलपीजी से इलेक्ट्रिक स्टोव पर जाना शुरू कर दिया है। कुछ जगहों ने बढ़ते खर्च की भरपाई के लिए खाने की चीज़ों के दाम भी बढ़ा दिए हैं।

यह भी पढ़ें… कबूतरखाना में मनाया गया गणगौर उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

बेगम बाजार में इलेक्ट्रिक स्टोव का सहारा

बेगम बाज़ार में एक चाट भंडार के मालिक ने बताया कि कमी से निपटने के लिए इलेक्ट्रिक स्टोव लगाए गए हैं। यह आउटलेट 1970 के दशक से कोयले वाले स्टोव इस्तेमाल करता आ रहा है। अब उसने काम जारी रखने के लिए एक और कोयले वाला स्टोव लगाया है।

उडुपी रेस्टोरेंट वालों ने बताया कि इस संकट की वजह से उनका खर्च काफी बढ़ गया है। एक उडुपी होटल चलाने वाले ने बताया कि एलपीजी की कमी की वजह से उन्हें हर दिन आम दिनों के मुकाबले लगभग 6,000 ज़्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अचानक दाम नहीं बढ़ा सकते, क्योंकि हमारा रेस्टोरेंट काफी पुराना है। उन्होंने यह भी बताया कि कई छोटे फ़ूड आउटलेट्स और ठेले वालों ने तो पहले ही दाम बढ़ा दिए हैं।

पेइंग गेस्ट और हॉस्टलों ने भी ईंधन बचाने के लिए अपने मेन्यू से दोसा, चपाती और पूरी जैसी चीज़ें हटा दी हैं। कुछ जगहों पर चाय और क़ॉफी की सर्विस भी कुछ समय के लिए रोक दी गई है और किचन में स़िर्फ सादा खाना बनाने पर ही ध्यान दिया जा रहा है। कुछ होटलों और फ़ूड आउटलेट्स ने कमी के दौरान अपने किचन चालू रखने के लिए लकड़ी और खाना बनाने के दूसरे पुराने तरीकों का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button