मियाँपुर पुलिस ने सुलझायी शराब की दुकान में चोरी की गुत्थी, दो गिरफ्तार
हैदराबाद, साइबराबाद की मियाँपुर पुलिस ने जेएस वाइन मार्ट, रेड्डी कॉलोनी में चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से पुलिस ने 9,500 रुपये की नकदी, एक सेलफोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गत 14 मार्च की देर रात शराब की दुकान बंद करने के बाद चोरों ने दुकान के रूफ टॉप से प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया था। चोरों ने दो कैश काउंटर को तोड़कर 85 हजार रुपये के सिक्के चुरा लिए थे। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ की।
यह भी पढ़ें सिद्दिपेट : तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकराई, दो किशोरों की मौत
तकनीकी रूप से छानबीन करने के बाद पुलिस ने शराब की दुकान में चोरी करने वाले रैपिडो ड्राइवर सुरारम जीडिमेट्ला निवासी मद्दाला श्रीनिवास राव (34) और उसके सहयोगी सुरारम निवासी व मूलत बिहार के रहने वाले पेशे से मेस्री आकाश कुमार (22) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों चोरों ने सोची-समझी साजिश के तहत शराब की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





