Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

मिहिका यादव और अर्जुन सिंह अमेरिकी ओपन के लिए भारतीय पिकलबॉल टीम में

मुंबई, मिहिका यादव और अर्जुन सिंह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें नौ से 18 अप्रैल तक फ्लोरिडा के नेपल्स में होने वाले अमेरिकी ओपन पिकलबॉल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। टीम के अन्य सदस्यों में पूर्वांश पटेल (ओपन), आदित्य सिंह (ओपन), नागा मोक्षा (लड़कियां अंडर-18), जीत सूद (अंडर-16) और युवराज सिंह (अंडर-16) शामिल हैं।

यह भी पढ़े : ग्रीन की गेंदबाजी पर अपडेट : केकेआर को पहले से थी जानकारी

भारतीय पिकलबॉल संघ ने सोमवार को विज्ञप्ति में बताया कि इसमें सब-जूनियर वर्ग में पंथ ठक्कर और अथर्व शेठ के अलावा सूर्यवीर सिंह भुल्लर (पुरुषों के 50 से ज्यादा उम्र के युगल और मिश्रित युगल) भी शामिल हैं। टीम को धीरेन पटेल कोचिंग देंगे जो 40 से ज्यादा उम्र के पुरुषों के प्रो एकल में भी हिस्सा लेंगे। भारतीय संघ और अमेरिकी ओपन के बीच साझेदारी की वजह से भारतीय खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलेगा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button