नेपाल के मुगु जिले में भूकंप के हल्के झटके

काठमांडू, नेपाल के कर्णाली प्रांत के पर्वतीय जिले मुगु में बुधवार तड़के एक हल्का भूकंप आया, जिससे आसपास के जिलों में हलचल मच गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई और फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
नेपाल में कर्णाली प्रांत के पर्वतीय जिले मुगु में बुधवार तड़के हल्का भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़े : निशाने पर माइक्रोसॉफ्ट, गूगल एप्पल सहित 18 कंपनियाँ
भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप देर रात दो बजकर 22 मिनट पर आया और इसका केंद्र मुगु के धैनाकोट में था। भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों हुम्ला, जुम्ला और कालिकोट में भी महसूस किए गए। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



