एसआईआर में हस्तक्षेप कर रही है एमआईएम : पोन्ना वेंकटरमणा

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य पोन्ना वेंकटरमणा ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सुदर्शन रेड्डी ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

पोन्ना वेंकटरमणा ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया में बीएलओ, बीएलए की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन हैदराबाद लोकसभा व चंद्रायणगुट्टा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुछ स्थानों पर मजलिस से संबंधित नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा बीएलओ को डरा-धमकाकर जबरन यूजर आईडी-पासवर्ड हासिल कर गैर-कानूनी तरीके से एसआईआर मैपिंग को अंजाम दिए जाने की शिकायत करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी सुदर्शन रेड्डी को ज्ञापन सौंपा गया है।

बीएलओ वेतन वृद्धि और चुनावी नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर

पोन्ना वेंकटरमणा ने बताया कि गत सप्ताह चारमीनार निर्वाचन क्षेत्र में इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) के समक्ष बीएलओ व बीएलए की हुई बैठक में राजनीतिक दल के नेता के पी.ए. की उपस्थिति पर घोर आपत्ति जताई गई। उन्होंने कहा कि सीईओ को ग्रेटर हैदराबाद विशेषकर हैदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सेवा दे रहे कई बीएलओ को वर्ष में केवल 9 हजार रुपये वेतन निर्धारित किए जाने व उन्हें पिछले 3 वर्षों से वेतन नहीं दिए जाने के कारण बीएलओ को हो रही समस्या से अवगत कराया गया, वहीं वेतन को बढ़ाकर वर्ष में 25 हजार रुपये दिए जाने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़े : एच-सीआईटीआई प्रॉजेक्ट के चलते एकतरफा यातायात का ट्रायल

पोन्ना वेंकटरमणा ने बताया कि सीईओ ने बीएलओ के वेतन के संबंध में सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामले की जाँच कराकर योग्य बीएलओ को शीघ्र वेतन का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीईओ ने चुनावी प्रक्रिया में नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश देते हुए बीएलओ का यूजर आईडी-पासवर्ड गुप्त रखने तथा इसे किसी के साथ साझा नहीं किए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

पोन्ना वेंकटरमणा ने कहा कि सीईओ ने यह भी स्पष्ट किया कि मोबाईल नंबर बीएलओ के नाम पर ही होना अनिवार्य है। इसके निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने बताया कि सीईओ सुदर्शन रेड्डी ने स्पष्ट कहा दिया है कि राजनीतिक दलों से सलाह अवश्य की जा सकती है, परंतु उनके कार्यालयों में बैठकर सरकारी कार्य नहीं किए जाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button