Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

मिर्जापुर हादसा : ट्रक की टक्कर से एक परिवार के 3 की मौत

मिर्जापुर (उप्र), मिर्जापुर जिले में मंगलवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा चुनार-जमुई मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर गांव के पास हुआ। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मृतकों की पहचान देववती (28), अनुराग (19), और अनमोल (5) के रूप में हुई है। सभी सोनपुर अहिरूपुर गांव के निवासी थे।पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग एक अनुष्ठान के लिए मोटरसाइकिल से घाटमपुर जा रहे थे, तभी रोशनहर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े : मुखर्जी नगर में इमारत में आग लगी, 6 लोगों को बचाया गया, 1 घायल

पुलिस ने बताया कि टक्कर जोरदार थी और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। इस बीच, लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button