नोएडा में लापता पांच वर्षीय बालक का शव तालाब में मिला

नोएडा (उत्तर प्रदेश), नोएडा के एक गांव से 18 फरवरी को लापता हुए पांच वर्षीय बालक का शव एक मंदिर के निकट तालाब में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि चिपियाना गांव निवासी चंद्रपाल का बेटा ईशु 18 फरवरी को उस वक्त लापता हो गया था जब वह घर के बाहर खेल रहा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी को मंदिर के निकट तालाब में बच्चे का शव मिला। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बालक खेलते समय तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

यह भी पढ़े: उप्र : 26 दिन से लापता महिला का शव गन्ने के खेत में मिला

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button