प्रियदर्शन की भूत बंगला में नज़र आएँगी मिथिला पालकर

ऐक्ट्रेस मिथिला पालकर फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार की बहन के किरदार में नज़र आने वाली हैं। साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक, इस फिल्म के ज़रिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन लगभग 16 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। 11 जनवरी 1993 को मुंबई के दूर दराज के उप नगर बसई के एक मराठी परिवार में पैदा हुई मिथिला पालकर का बचपन मुंबई के दादर स्थित नाना-नानी के घर में बीता।

मिथिला ने दादर के आई.ई.एस मॉडर्न इंग्लिश स्कूल से उच्चतर माध्यमिक में विज्ञान की पढ़ाई की। वे स्कूल के दिनों में हमेशा नाटक, नृत्य और गायन में सक्रिय थी। मिथिला पालकर ने 16वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित मराठी में बनी शॉर्ट फिल्म माझा हनीमून (2014) से अपने ऐक्टिंग कॅरियर की शुरूआत की।

फिल्मों से वेब सीरीज तक, हर मंच पर छाईं मिथिला पालकर

मिथिला ने फिल्म कट्टी बट्टी (2014) में इमरान खान की बहन की भूमिका निभाते हुए हिन्दी फिल्मों में अपनी शुरूआत की लेकिन बदकिस्मती इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मराठी में बनी फिल्म मुरम्बा (2017) के इन्दू वाले किरदार में शानदार प्रदर्शन के लिए मिथिला को बेस्ट फीमेल डेब्यू (मराठी) का फिल्म़फेयर पुरस्कार अवॉर्ड मिला।

मिथिला पालकर अब तक कई हिन्दी, मराठी, इंग्लिश, तेलुगु और तमिल फिल्मों के अलावा, वेब सीरीज़ में नज़र आ चुकी हैं। उनकी अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में हिन्दी में बनी कारवां (2018) और त्रिभंगा (2021) के नाम शामिल हैं। फिल्म कारवां (2018) में इरफान खान, दुलकर सलमान और कृति खरबंदा के साथ मिथिला की उपस्थिति और उनका आत्म विश्वास देखते ही बनता था।

यह भी पढ़े : लैक्मे फैशन वीक: दिशा पाटनी बनीं शोस्टॉपर

हिन्दी के अलावा, इंग्लिश और मराठी में भी रिलीज हुई फिल्म त्रिभंगा (2021) को हर किसी ने खूब सराहा और पसंद किया था। वेब सीरीज गर्ल इन द सिटी (2016-2021) और लिटिल थिंग्स (2016-2021) के किरदारों के लिए मिथिला के काम की जमकर सराहना हुई। मिथिला पालकर हिन्दी में बन रही फिल्म भूत बंगला के अलावा एक और हिन्दी फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस भी कर रही है। वह तेलुगु टेलीविजन शो सुपर सूब्बू में भी नज़र आने वाली हैं। इस की शूटिंग खत्म हो चुकी है और यह शो जल्दी ही टेलीकास्ट होगा।

सुभाष शिरढोनकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button