दलित महिला से धोखाधड़ी के आरोप में विधायक का निजी सचिव गिरफ्तार

Ad

भूपालपल्ली, राज्य के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में दलित महिला से धोखाधड़ी और शोषण के आरोप में कांग्रेस विधायक के निजी सहायक (पीए) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और बाद में किसी अन्य महिला से विवाह की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सीएच. श्रीनिवास कांग्रेस विधायक गंद्रा सत्यनारायण राव के निजी सचिव के रूप में कार्य कर रहा था। उसने एक दलित महिला को विवाह का भरोसा दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए।

इसी दौरान वह दूसरी महिला से शादी की तैयारी भी कर रहा था। जब पीड़िता को इस बात की जानकारी मिली और उसने श्रीनिवास से सवाल किया, तो आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद दोनों पक्षों के परिवार के बुजुर्गों की मौजूदगी में पंचायत बिठाई गई, लेकिन पंचायत के दौरान भी आरोपी ने दलित महिला से विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें… पूर्णता के करीब है काजीपेट रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट : किशन रेड्डी

इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने चिट्याल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके अलावा आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (विवाह का झूठा वादा), धारा 296 (बी) (अश्लील शब्दों का प्रयोग) और धारा 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत भी केस दर्ज किया गया। चिट्याल के इंस्पेक्टर मल्लेश यादव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button