फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर रहा है एमएमसी

हैदराबाद, मलकाजगिरी नगर निगम ने पैदल चलने वालों के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें आवागमन के लिए सुरक्षित व आरामदायक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु कड़े क़दम उठाने का मन बना लिया है। प्रजा पालना प्रगति कार्यक्रम के अंतर्गत फुटपाथी कब्ज़ों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा चूकी है। हालाँकि एमएमसी इसको तत्काल तेज़ नहीं करना चाहता, लेकिन निगम ने चरणबद्ध तरीके से कब्ज़े हटाने की रणनीति बनायी है।

एमएमसी आयुक्त नवीन कृष्णा रेड्डी ने मीडिया को बताया कि शहर में फुटपाथों पर पैदल चलना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। इस समस्या का व्यापक रूप से समाधान करने के लिए ज़मीनी स्तर पर निरीक्षण कार्यों में तेज़ी लाई जा रही है। मुख्य सड़कों, व्यावसायिक केंद्रों और अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में ज़मीनी स्तर पर सर्वेक्षण कर रहे हैं। फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण, अवैध निर्माण, अस्थायी स्टॉल और वाहनों की अवैध पार्किंग आदि की पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए योजनाएँ बनाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें… रेवंत रेड्डी ने किया भद्राचलम मंदिर के विकास कार्यों का शिलान्यास

यातायात पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

संबंधित विभागों विशेष रूप से यातायात पुलिस के समन्वय और सहयोग से व्यापक स्तर पर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के उपाय लागू किए जा रहे हैं। आयुक्त के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के अभियान को चरणबद्ध तरीके से चलाने के लिए क़दम उठाए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को कम से कम असुविधा हो।

दीर्घकालिक लक्ष्यों में फुटपाथ को पूरी तरह से बाधा-मुक्त, स्वच्छ बनाना, बच्चों, बुज़ुर्गों व दिव्यांग व्यक्तियों के लिए चलने हेतु सुरक्षित फुटपाथ, पर्यावरण अनुकूल और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, समुदाय के लाभ के लिए सार्वजनिक स्थानों का संरक्षण करना आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल की सफलता के लिए नागरिकों का सहयोग नितांत आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्हें फुटपाथों पर अतिक्रमण करने से बचना चाहिए, उनके अनधिकृत उपयोग को रोकते हुए अधिकारियों के साथ सहयोग करना चाहिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button