मच्छर नियंत्रण के लिए एमएमसी कर रहा है आधुनिक फॉगिंग मशीनों का उपयोग

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम (एमएमसी) आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी ने कहा कि प्रजा पालना प्रगति योजना के तहत मल्काजगिरी नगर निगम में 10 आधुनिक फॉगिंग मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि इन आधुनिक फॉगिंग मशीनों के उपयोग से व्यापक मच्छर उन्मूलन अभियान चलाएं।

नई फॉगिंग मशीनों का शुभारंभ एलबी नगर सर्किल कार्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक सुधीर रेड्डी, तेलंगाना एग्री इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन चेयरमैन कासुला बालराज, एलबी नगर जोनल आयुक्त हेमंत केशव पाटिल, स्वच्छता अतिरिक्त आयुक्त रघु प्रसाद और डिप्टी कमिश्नर भोनगिरी श्रीनिवास उपस्थित थे। आयुक्त ने बताया कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के नियंत्रण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर आधारित आधुनिक फॉगिंग मशीनें शुरू की गई हैं। पहले चरण में 10 यूनिट्स शुरू की गई हैं और भविष्य में इन्हें 74 वार्डों तक विस्तार दिया जाएगा। फिलहाल ये मशीनें एलबी नगर और सरूरनगर सर्किल में उपयोग में लाई जाएंगी।

आयुक्त ने कहा कि ये मशीनें शिकायत निवारण प्रणाली से भी जुड़ी रहेंगी। जर्मन तकनीक से बनी ये मशीनें पारंपरिक तरीकों की तुलना में अधिक तेज और प्रभावी हैं। एक बार संचालन में ये लगभग 150 किलोमीटर क्षेत्र कवर कर सकती हैं और लगातार 6 घंटे से अधिक काम कर सकती हैं। इन मशीनों से 3 से 6 महीनों में मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन और बीआईएस से मान्यता प्राप्त है।

यह भी पढ़ें… उत्तम कुमार रेड्डी ने धान खरीद के लिए केंद्र से माँगा सहयोग

मशीनों के संचालन के लिए ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि फील्ड स्तर पर सुरक्षित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से लंबे समय तक फॉगिंग कार्य संभव होगा। इससे शहर में मच्छर नियंत्रण अभियान अधिक प्रभावी बनेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button