सोमवार शिव कृपा प्राप्ति का दिन है
सोमवार भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन खान-पान को लेकर कुछ खास नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। मान्यता है कि सोमवार को सही आहार अपनाने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है। धार्मिक विश्वासों के अनुसार, भगवान शिव की पसंद को ध्यान में रखकर भोजन करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये परंपराएं केवल आस्था से ही नहीं, बल्कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन से भी जुड़ी हुई हैं। यहाँ जानते हैं, सोमवार को कौन-सी चीजें खाना शुभ माना जाता है और किन खाद्य-पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए।
सफेद रंग के खाद्य पदार्थ- सोमवार को दूध, दही, चावल, नारियल, मिश्री, खीर और सफेद मिठाइयों का सेवन करना शुभ माना जाता है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सौम्यता का प्रतीक है, जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सात्विक और हल्का भोजन- इस दिन ताजे फल, हरी सब्जियां, सलाद और पौष्टिक आहार लेना उत्तम माना जाता है। ऐसा भोजन शरीर को हल्का रखता है और मन को शांत करता है।
गंगा जल से बना भोजन- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि संभव हो तो भोजन तैयार करते समय गंगा जल का प्रयोग करना शुभ फल देता है, क्योंकि इसे अत्यंत पवित्र माना गया है। बेल पत्र और तुलसी- पूजा के पश्चात बेलपत्र और तुलसी के पत्तों का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। यह धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी है।
खाने से बचें
सोमवार के व्रत में कई लोग नमक का त्याग करते हैं। मान्यता है कि इस दिन नमक न खाने या कम खाने से शिव कृपा बनी रहती है। मांसाहार, मछली और शराब जैसी तामसिक चीजों के सेवन से भी सोमवार को दूरी बना कर रखें। ये न केवल धार्मिक रूप से वर्जित माने जाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदेह हैं। लहसुन-प्याज को तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा जाता है, इसलिए सोमवार को इनका सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। ज्यादा तैलीय और मसालेदार भोजन इस दिन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में भारीपन और आलस्य बणता है।
सरल उपाय
सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर दूध, दही, शहद और गंगा जल से अभिषेक करें। ॐ नम शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र, चावल या मिठाई का दान करें। शाम के समय घर में दीपक प्रज्वलित करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



