रहीमपुरा में माँ भगवती का जागरण सम्पन्न
हैदराबाद, माँ भगवती जागरण समिति, रहीमपुरा, धूलपेट द्वारा 29वाँ माँ भगवती का विशाल जागरण भक्तिमय वातावरण में आज रहीमपुरा स्थित डॉ. अम्बेडकर भवन में आयोजित किया गया। जागरण में माँ भगवती का अलौकिक दरबार पुष्पों एवं जगमगाती रोशनी से सजाया गया। माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगीं।
सभी ने माता के दिव्य अलौकिक दरबार एवं ज्योत, छप्पन भोग के दर्शन किये। भक्तों ने लंगर प्रसाद का आनंद सपरिवार लिया। अवसर पर प्रमुख भजन गायक सुशील गोपाल बजाज, ठाकुर रवि सिंह, एस. राजन कुमार, अनूप कुमार, सुश्री निहारिका एवं अनन्तो श्रीवास्तव ने अपनी मधुर वाणी से सारे वातावरण में भक्ति का रस घोल दिया।

भजनों और कथा से सजा भक्तिमय माहौल
देर तक भक्तों ने भजनों का आनंद लिया। अवसर पर तारा रानी की कथा अनूप सिंह ने सुनाई। कार्यक्रम में अतिथि के तौर मंगलहाट सी.आई. राघवेंद्र, नारायण गुप्ता, वैकुंठम, गोविंद राठी, भगवंत राव, अला पुरुषोत्तम, लाल सिंह, परमेश्वरी देवी, कृष्णा शशिकला रेखा, सदानंद गुप्ता, मातावाले महेश सिंह, पवन गुरु, पंडित बाबू गुरु सहित अन्य का स्वागत समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अवसर पर संरक्षक अध्यक्ष हीरालाल का स्वागत समिति की ओर से किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक अध्यक्ष हीरालाल, संरक्षक मोहनलाल चिट्ठी वाले, ए. अशोक सिंह, परामर्शदाता ठा. विपिनराज सिंह, पी. सुधीर कुमार तिवारी, कैलाश सिंह, गोपाल सिंह, पी. रविन्द्र सिंह, ठा. सुधीर सिंह, ए. सुभाष सिंह बी. धनराज सिंह, काटीघर शंकर, ठा. सचिन राज सिंह, ए. राम सिंह, महासचिव जे. मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष ठा. किशन सिंह, संयोजक सचिव आर. गणेश सिंह, उपाध्यक्ष राजेश, ठा. नरेश सिंह, सी. महेश सिंह, बलराम सिंह, संयुक्त सचिव डी. राजकुमार, जे. किशोर सिंह, संयुक्त सचिव ईश्वर सिंह, डी. राम सिंह, के. पवन सिंह, पी. किशोर कुमार, उमेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य ठा. आशीषराज सिंह, आर. दिनेश सिंह, सुशील सिंह, नितिन राज सिंह, एम. महेश सिंह, टी. योगेश सिंह, के. मुकेश सिंह, शिव कुमार, डी. मनोज कुमार, टी. कुणाल सिंह, अभिषेक सिंह, अभिलाष सिंह, आर. रोहित सिंह, एम. तरुण सिंह, विशेष सिंह, धनजीत सिंह, बदलेव सिंह, कुलदीप सिंह व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





