इरिसेट और आईआईटी (बीएचयू) के बीच समझौता
हैदराबाद, भारतीय रेल सिग्नल इंजीनियरीं एवं दूरसंचार संस्थान (इरिसेट), सिकंदराबाद द्वारा आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी/बीएचयू), वाराणसी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अंतर्गत स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों को परियोजना/अनुसंधान कार्यक्रमों के माध्यम से रेलवे सिग्नलिंग तथा स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली-कवच से परिचित कराया जाएगा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य परियोजनाओं पर सहयोग को सुदृढ़ करना तथा स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली-कवच एवं आधुनिक रेलवे सिग्नलिंग प्रणालियों के क्षेत्र में नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों का अन्वेषण करना है। इरिसेट, आईआईटी (बीएचयू) के संकाय सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से इन पहलों में सहयोग करेगा तथा छात्रों को बेहतर शिक्षण अनुभव प्रदान करने हेतु इरिसेट में उन्नत प्रयोगशाला सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में ‘मिलियनेयर बाय हेल्थ’ वॉक से स्टार्टअप नेटवर्किंग
यह पहल रेलवे मंत्रालय के मिशन क्षमता सह दक्षता निर्माण के अंतर्गत की गई है। शरद कुमार श्रीवास्तव, आईआरएसएसई, महानिदेशक, इरिसेट एवं प्रो. अमित पात्रा, आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। अवसर पर रेलवे के अधिकारी टी. रमेश बाबू, वरिष्ठ आचार्य (सिगनल-2 एवं कवच) तथा आईआईटी (बीएचयू) के अधिकारी प्रो. राजेश कुमार, डीन आर एंड डी एवं प्रो. कल्पना चौधरी, प्रोफेसर, विद्युत इंजीनियरीं विभाग उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



