मप्र : एक ही युवक के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार

देवास/इंदौर, मध्यप्रदेश के देवास में पुलिस ने एक ही व्यक्ति के फोटो के दुरुपयोग के जरिये अलग-अलग लोगों के नाम मोबाइल फोन के 84 सिम कार्ड जारी होने के मामले में एक एजेंट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोतवाली थाने के प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबरार उर्फ अरबाज उर्फ अब्दुल के रूप में हुई है और वह दूरसंचार कंपनियों के एजेंट के तौर पर काम करता है।

यह भी पढे़: हिमांशु भाऊ गिरोह के दो शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार

शर्मा ने बताया कि अबरार को एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग करके अलग-अलग लोगों के नाम 84 सिम कार्ड जारी कराने में उसकी कथित भूमिका के चलते गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अबरार और कुछ अन्य लोगों ने इस फर्जीवाड़े के जरिये अवैध रूप से लाभ प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि अबरार और अन्य आरोपियों के खिलाफ संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button