मुंबई, मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स के हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से बृहस्पतिवार को यहाँ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कम स्कोर वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।
जैक्स ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटकने के बाद 26 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के से 36 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम की पिच का सही आकलन किया और इसी के अनुकूल ढलते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मुश्किल पिच पर 20 ओवर में पाँच विकेट पर 162 रन ही बना सके।
पाँच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाकर सत्र की तीसरी जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद दो जीत से तालिका में नौंवे स्थान पर है और अब उसे क्वालीफाई करने की उम्मीद बरकरार रखने के लिए बचे हुए सात में से छह में जीत दर्ज करनी होगी।
मुंबई को रोहित शर्मा (26 रन, तीन छक्के) और रेयान रिकलटन ने अच्छी शुरूआत कराते हुए 23 गेंद में 32 रन जोड़ दिए। रोहित के आउट होने के बाद जैक्स ने रिकलटन का अच्छा साथ निभाया। पर रिकलटन 31 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें पांच चौके जड़े थे। जैक्स और सूर्यकुमार यादव (26 रन, दो चौके, दो छक्के) ने तीसरे विकेट के लिए 29 गेंद में 52 रन की भागीदारी की।
कप्तान हार्दिक पांड्या नौ गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 21 रन पर पहुँचे। उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा के नाबाद 21 रन से टीम लक्ष्य तक पहुँची। वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को विकेट के अनुकूल ढलने में संघर्ष करना पड़ा।
संघर्ष में डूबी हैदराबाद की धीमी शुरुआत
सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी में देर से लय हासिल की। टीम ने आखिरी पांच ओवरों में 57 रन बनाकर अंत में स्कोर में इजाफा किया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने सटीक योजना बनाई, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट झटका। ट्रेंट बोल्ट ने फिर से अपनी यॉर्कर गेंद का फायदा उठाते हुए चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट झटका जबकि विल जैक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए।
सनराइजर्स हैदराबाद को शुरू से ही संघर्ष करना पड़ा और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में सात चौकें की मदद से 40 रन बनाए। पर पहले ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर टीम के दोनें सलामी बल्लेबाजों को जीवनदान मिला। अभिषेक का कैच पहली ही गेंद पर जैक्स ने छोड़ दिया, जबकि चौथी गेंद पर कर्ण शर्मा भी ट्रैविस हेड का कैच लपकने में विफल रहे।
यह भी पढ़ें… सुपर ओवर में दिल्ली जीती
अभिषेक ने पाँचवें ओवर में चाहर की गेंदों पर तीन चौके जड़े, लेकिन वह लय में नहीं दिखे। आठवें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक राज अंगद बावा ने अभिषेक का कैच लपक लिया। तभी यह स्पष्ट हो गया था कि सनराइजर्स हैदराबाद को इस विकेट पर प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुँचने के लिए संघर्ष करना होगा। जैक्स ने इसके बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी ईशान किशन का महत्वपूर्ण विकेट लिया जो मात्र दो रन पर स्टंप
स्कोर बोर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा का. सब बो. पांड्या 40, ट्रेविस हेड का. सैंटनर बो. जैक्स 28, ईशान किशन स्ट. रिकलटन बो. जैक्स 2, नीतिश कुमार रेड्डी का. तिलक बो. बोल्ट 19, हेनरिक क्लासेन बो. बुमराह 37, अनिकेत वर्मा नाबाद 18, पैट कमिंस नाबाद 8. अतिरिक्त : 10 रन। कुल : (20 ओवर में पाँच विकेट पर) 162 रन। विकेट पतन : 1-59, 2-68, 3-82, 4-113, 5-136. गेंदबाजी : दीपक चहर 4-0-47-0, ट्रेंट बोल्ट 4-0-29-1, जसप्रीत बुमराह 4-0-21-1, विल जैक्स 3-0-14-2, हार्दिक पांड्या 4-0-42-1, मिचेल सैंटनर1-0-8-0
मुंबई इंडियंस : रेयान रिकलटन का. हेड बो. पटेल 31, रोहित शर्मा का. हेड बो. कमिंस 26, विल जैक्स का. जीशान अंसी बो. कमिंस 36, सूर्यकुमार यादव का. जीशान अंसारी बो. कमिंस 26, तिलक वर्मा नाबाद 21, हार्दिक पांड्या का. ईशान किशन बो. ईशान मलिंगा 21, नमन धीर पगबाधा बो. ईशान मलिंगा 0, मिचेल सैंटनर नाबाद 0. अतिरिक्त : 5 रन। कुल : (18.1 ओवर में छह विकेट पर) 166 रन। विकेट पतन : 1-32, 2-69, 3-121, 4-113, 5-136, 6-162. गेंदबाजी : मोहम्मद शमी 3-0-28-0, पैट कमिंस 4-0-26-3, ईशान मलिंगा 4-0-36-2, जीशान अंसारी 3.1-0-35-0, हर्षल पटेल 3-0-31-1, राहुल चहर 1-0-9-0.(भाषा)
