मारवाड़ी महिला संगठन की स्वर्ण जयंती पर संगीतमय सुंदरकांड

हैदराबाद, हैदराबाद-सिकंदराबाद मारवाड़ी महिला संगठन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर संस्कार धारा, एकल श्री हरि वनवासी फाउंडेशन (महिला समिति) एवं भजन सत्संग समिति (कोठी) के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन सुल्तान बाजार स्थित श्री नृसिंह मंदिर में किया गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एकल सुर ताल टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का मधुर वाणी में पाठ किया गया, जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। अवसर पर श्री हरि सत्संग समिति की अध्यक्ष कलावती जाजू ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हैदराबाद-सिकंदराबाद मारवाड़ी महिला संगठन द्वारा बुधवार 25 मार्च को शाम 6 बजे किंग कोठी स्थित भारतीय विद्या भवन में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में सभी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाये।

यह भी पढ़ें… श्री सात युवा समिति, हैदराबाद ने की साधारण सभा

अवसर पर श्री हरि सत्संग समिति की अध्यक्ष कलावती जाजू, मंत्री संगीता भूतड़ा, भजन सत्संग समिति की प्रेमलता कांकाणी, संस्कार धारा की अध्यक्ष श्यामलता नावंदर, मंत्री अंजना अट्टल सहित कविता मालाणी, मीना सारड़ा, मंजू तिवारी, शकुंतला चोकड़ा, लीला बाहेती, उर्मिला साबू, कमला राठी, शकुंतला जाजू, कौशल्या सोनी, चित्रा गुप्ता, किरण बंग, किरण डोबा, सुमित्रा राठी, राजादेवी बाहेती, कौशल्या मोदी, पार्वती मणियार, लीला बंग, अमिता शर्मा, संतोष बोहरा, पद्मा बजाज, निर्मला बजाज, उर्मिला भट्टड़, शकुंतला धूत, शोभा भट्टड़, शोभा डागा, इंद्रा इन्नानी, प्रेमा जाजू, रेखा डागा सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button